Tuesday, July 17, 2007

ये सावन

ये कैसी है इस बार की बारिश
कुछ तो नया सा है ये सावन

पहले तो कभी ना भीगे हम
ना डूबे किसी की आँखों मैं हम

कहीं बह ना जाएँ तेरी बातों मैं
कहीं खो ना जाएँ तेरी बाहों मैं हम

ना तू इतने क़रीब आ
की रोके से भी ना रुके फिर हम

है कुछ इस बार का ये बेईमान मौसम
कुछ नया सा ये इस बार का ये सावन

Tuesday, July 10, 2007

भुलाना नहीं आता

दिल से उनको भुलाना नहीं आता
हमको उनसे मिलने का बहाना नहीं आता !

दिल की दुनिया में झाँक लो
मेरे अरमानों की ख़बर क्या है तुमको???
मुझे उनके सामने कुछ भी बताना नही आता !

उनकी नाराज़गी किस तराह चुभती है
मेरे इस नाज़ुक से दिल को
हमें इस तकलीफ़ को लफ़्ज़ों में जताना नहीं आता !

हमसे तो कह गये के मोहब्बत में
तड़प को यूँ शामिल ना करो
सच तो येह है के आपको प्यार निभाना नहीं आता !

दिल के दरवाज़े को खोल कर देख लो
मेरे मेहबूब नाम किसका है लिखा
हमें वो नाम आपको पढ़ाना नहीं आता !

सारी दुनिया पर ज़ाहिर कर दिया
हमने अपना हाल-ए-दिल
हमें अपने दिल की हालत को छुपाना नहीं आता !

मोहब्बत को बन्दगी का नाम दिया है
उसे सादगी से पेश करेंगे
हमें वक़्त के साथ रंग बदलना नहीं आता, !

हमें हाल-ए-दिल बताना नही आता !

Thursday, July 5, 2007

ये सावन

इस बार की बारिश का ये कैसा समा है
तेरी आँखो मैं भी कुछ नशा है

बड़ रही हैं धड़कने
ना जाने होना आज क्या है

बहके से हैं ये क़दम अपने
दिल मैं कुछ तूफ़ान जवान हैं

रख कुछ फ़ासले मुझसे
कहीं हो ना जाए कोई गुनाह हम से

है कुछ इस बार का ये बेईमान मौसम
कुछ नया सा हैं इस बार का ये सावन.

Wednesday, July 4, 2007

आ भी जाओ

आ भी जाओ के ज़िंदगी कम है
तुम नही हो तो हर खुशी क़म है

वादा कर के ये कौन आया नही
शहर में आज रौशनी कम है

जाने क्या हो गया है मौसम को
धूप बहुत ओर चाँदनी क़म है

आईना देख कर ख़याल आया
आज कल उन की दोस्ती कम है

तेरे दम से ही मैं मुकम्मल हूँ
अब आ भी जाओ के ज़िंदगी क़म है

Wednesday, June 27, 2007

नज़र नही आता

सितारों से भरे आसमान मे
वो आफ़ताब नज़र नही आता
बेगानो की इस मेहफ़ील मे
वो अपना सा चेहरा नज़र नही आता

ज़िंदगी गुज़र जाती है ख्वाबों के सहारे
जिस ख्वाब की कोई ताबीर हो वो नज़र नही आता
यूँ तो कट जानी है सफ़र-ए-ज़िंदगी
मंज़िल तक ले चले वो हमसफ़र नज़र नही आता

ज़ख़्म दे जाए जो काँटे मिल जाते हैं बेसुमार
महका दे खुसबू से ज़िंदगी को वो फूल नज़र नही आता
क़ब्र पर रोने आ गये दोस्त और दुशमन कई
मगर रूह को सुकून दे जाए जो वो क़ातिल नज़र नही आता

Friday, June 22, 2007

अश्को के मोती

अश्को के मोती जो धागे मैं पिरोये हम ने
वो टूट कर बिखर चुके हैं आज

ये कैसी लगी है चोट इस दिल पर
की अंदर तक टूट कर बिखर चुके हैं आज

जो सज़ाये थे सपने पलको पर हम ने
एक हे पल मैं टूट कर बिखर चुके हैं आज

जो कहते थे रहेगें साथ हमारे आख़िर तक
ना जाने कियूँ एक पल मैं हे वो पराये हुए हैं आज

रह गुज़र ज़िंदगी से ना कोई शिकायत है
फिर भी एक अनजान सफ़र पर निकल चुके हैं आज

कहाँ ले जाएगें ये क़दम ना कोई ख़बर है हमें
बस एक अनदेखी मंज़िल की तलाश मैं निकल चुके हैं आज

अश्को के मोती

अश्को के मोती जो धागे मैं पिरोये हम ने
वो टूट कर बिखर चुके हैं आज

ये कैसी लगी है चोट इस दिल पर
की अंदर तक टूट कर बिखर चुके हैं आज

जो सज़ाये थे सपने पलको पर हम ने
एक हे पल मैं टूट कर बिखर चुके हैं आज

जो कहते थे रहेगें साथ हमारे आख़िर तक
ना जाने कियूँ एक पल मैं हे वो पराये हुए हैं आज

रह गुज़र ज़िंदगी से ना कोई शिकायत है
फिर भी एक अनजान सफ़र पर निकल चुके हैं आज

कहाँ ले जाएगें ये क़दम ना कोई ख़बर है हमें
बस एक अनदेखी मंज़िल की तलाश मैं निकल चुके हैं आज